
रिपोर्ट :-सन्तोष चतुर्वेदी
पलवल।भारतीय कृषक समाज की बैठक न्यू कॉलोनी में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता शैलेन्द्र सिंगला, मुख्य अतिथि अजीत तेवतिया चेयरमैन हरियाणा रहे।
इस अवसर पर अजीत तेवतिया ने जिले कि महिला कार्यकारिणी की घोषणा किया। जिसमें अध्यक्ष पूजा गेरा, उपाध्यक्ष रेखा गुलाटी ,मंत्री ममता रानी हसींजा, सहमंत्री संजय सेठी युवा महिला प्रमुख भारती गेरा, मीडिया प्रभारी गीता खुराना को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर तेवतिया ने कहा आज देश को स्वच्छ जल और जैविक अन्न की आवश्यकता है। अधिकतर आम जनमानस को बीमारियां, फसलों में प्रयोग होने वाली रासायनिक दवाइयों से है जो कि बहुत गंभीर है। किसानों को जानकारी के अभाव एवं खाद की दुकानों पर मिलने वाली हानिकारक दवाइयों से फसलों के साथ साथ लोगो के स्वस्थ से खिलवाड़ है इसलिए आज प्रदेश भर के किसानो को देशी अपने बीजों और नीम के छिड़़काव जैविक खेती पर आना होगा। फसलों में पानी की खपत कम हो इसके लिए ड्रिप इर्रिगेशन प्रणाली को अपनाना होगा। धान की जगह मोटे अनाज की फसल को वरियता देना होगा। ऐसे में फल और सब्जियों पर जो केमिकल से रंग चढ़ाते है उन लोगो पर कार्यवाही की संगठन मांग करता है।
हाल ही मे अमेरिका से रद्द हुऐ कृषि समझौते की सरकार के कार्य की सराहना की। देश के किसानों को फायदा हुआ है।
बैठक मे सुचित्रा सिंह, अरुण शर्मा, सोहन लाल कोच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
