रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।जिला योगासन खेल संघ वाराणसी के अध्यक्ष श्री वी वी सुंदर शास्त्री की अध्यक्षता में तथा श्री अनिल केसरी में रविवार को जिला योगासन खेल संघ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें एक वर्षीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन हुआ। तथा आगामी जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय कार्यक्रमों के विषय पर विस्तृत में चर्चा हुई। विशेष रूप से आगामी खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग का आयोजन 19 सितंबर को होने वाला है उस विषय पर विचार विमर्श हुए और बहुत ही सुंदर एवं भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को संपन्न करने का सभी ने आश्वासन दिया।

जिला योगासन खेल संघ की कार्यकारिणी कमेटी में डाॅ. दिव्य प्रभा दीदी जी – वरिष्ठ संरक्षक,

अनिल केसरी,मुख्य सलाहकार एवं संरक्षक ,आशीष टंडन संरक्षक मण्डल, वी वी सुंदर शास्त्री अध्यक्ष,डॉ. दिनेश चन्द्र अरोडा,उपाध्यक्ष,आशीष कुमार पाण्डेय,सचिव, मुनेश सिंह कोषाध्यक्ष,वागीश ओझा, आयोजन सचिव,श्रीमती मधु कुशवाहा,सहसचिव,धर्मेन्द्र कुमार कश्यप,सहसचिव,श्रीमती प्रिया जयसवाल,सहसचिव,

चन्द्र कान्त,टेक्निकल डायरेक्टर

ऋषभ पाण्डेय, सह टेक्निकल डायरेक्टर,हर्ष सिंह,जिला कोच (पुरुष वर्ग)श्रीमती सरिता सिंह जिला कोच (महिला वर्ग)को मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *