रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी। मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम के तत्वावधान में बुधवार से 39 वां श्री गणेश नवरात्र महोत्सव शुरू हो कर 6 सितंबर 2025 तक समारोह आयोजित किया गया है।

आयोजन अध्यक्ष वी वी सुंदर शास्त्री व कार्यक्रम संयोजक आशीष टंडन ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे गणेश प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा दक्षिण विधि के अनुसार विधिवत पूजन किया जायेगा। जिसमें श्रीगणेश पूजन, सहस्त्र नाम पूजा,मंत्र पुष्पम, भक्तगण को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

31 अगस्त को सुबह 10 बजे योगासन प्रतियोगिता होगी। सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता, मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता, बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, गुरुवार को पुरस्कार वितरण होगा।

शुक्रवार को गणपति होम, पूजा,अवभृत स्नान आयोजित है।

शनिवार को सांयकाल 4 बजे श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *