
(फाइल फोटो )
काशीवासी को मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा का आशीर्वाद प्राप्त होगा
वाराणसी।श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति का मराठी पद्धति से विधि विधान से पूजा अर्चना सुबह 9 बजे किया जायेगा। इसी के साथ ही श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 17 वां श्रीगणेश उत्सव समारोह पांच दिवसीय शुरू हो जायेगा।
लालबाग का राजा की पूजन के पश्चात महाआरती होगी।
सांयकाल छः बजे से रात्रि 11 बजे तक जागरण (जय पाण्डेय व उनके साथी) की प्रस्तुति देंगे।
रात्रि 9 बजे श्रीगणेश जी महाआरती होगी।
