
शीशमहल में विराजमान श्रीगणेश जी के आशीर्वाद हेतु उमड़े भक्तगण

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के गणेश उत्सव समारोह का पहला दिन

रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 17 वां श्रीगणेश उत्सव समारोह में आज श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, सलाहकार हनुमंत राव मोरे ने लालबाग का राजा श्रीगणेश जी को क्रमशः चक्र,व गदा अर्पित किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु ने श्रीगणेश जी की महाआरती किया।
स्वागत में उन्होंने कहा कि श्रीगणेश सभी का मनोकामना पूरी अवश्य करेंगे। आज से बन्दे भारत रेलगाड़ी वाराणसी कैंट स्टेशन से शुरू हो गया है।
उक्त अवसर पर आयोजन में
आयोजन में सर्वश्री माणिक राव पाटिल (वरिष्ठ संरक्षक), संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, संरक्षक ताना जी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे (सलाहकार), आनन्द राव सूर्यवंशी (अध्यक्ष), अन्ना मोरे ( महामंत्री), हनुमान शिंदे (कोषाध्यक्ष), अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ (उपाध्यक्ष), विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली (मंत्री), प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल (सह कोषाध्यक्ष), अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड (कार्यक्रम संयोजक),डा कैलाश सिंह विकास (मीडिया प्रभारी) पार्षद अवनीश यादव, शेरावाली कोठी के प्रबंधक सचि शाह, रवि सर्राफ सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता, भक्तगण शामिल रहे।
लोकगायक जय पाण्डेय ने जागरण कर श्रोताओं को खूब थिरकाया।
