वाराणसी। उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद वाराणसी के 50 कृषकों का भ्रमण दल श्रीअन्न (मिलेट्स) के फसल उत्पादन की पद्धति, मिलेट्स से बनने वाले उत्पादों, मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट आदि पर फील्ड विजिट, प्रशिक्षण के माध्यम से श्रीअन्न की उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि, दैनिक आहार में सम्मिलित करने की जानकारी प्राप्त करने हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड के लिए बुधवार को आगामी पांच दिनों के लिए कृषि भवन से अपराह्न बस के द्वारा प्रस्थान किए। कृषकों के यह भ्रमण दल मे जनपद के चिरईगांव, चोलापुर, हरहुआ, पिंडरा, बड़ागांव, काशी विद्यापीठ विकासखण्ड के 6-6 एवं सेवापुरी व आराजीलाईन के 7- 7 कृषक सम्मिलित है।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने भ्रमण दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखा कर वाहन को पंतनगर के लिए रवाना किया। मौके पर अमित जायसवाल उप कृषि निदेशक ने उक्त कृषकों के दल से अपील किया कि अध्ययन भ्रमण के दौरान आप जो भी जानकारी प्राप्त करे, उसे अपने आस-पास क्षेत्र के कृषकों से साझा करेंगे और उन्हें भी श्रीअन्न(मिलेट्स) के उत्पादन हेतु प्रेरित करेंगे। भ्रमण दल के प्रस्थान के दौरान बृजेश विश्वकर्मा जिला कृषि रक्षा अधिकारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *