
वाराणसी। काशी के मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री चक्रवर्ती गणपति नावड जी की 83 वीं जयंती के अवसर पर श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को काशी के वरिष्ठ पत्रकार श्री राममिलन श्रीवास्तव जी को *पत्रकारिता रत्न* सम्मान प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि भारत की हिंदी पत्रकारिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लगातार छह दशक तक उल्लेखनीय योगदान करने वाले कर्नाटक के मूल निवासी काशी के यशस्वी पत्रकार स्व चक्रवर्ती गणपति नावड जी की स्मृति में उनके जन्मदिन श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष पत्रकारिता रत्न सम्मान काशी के किसी एक श्रमजीवी पत्रकार को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान काशी के वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार श्री राममिलन जी को काशी के मूर्धन्य वैदिक विद्वान पद्मश्री पं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ जी ने रामघाट स्थित सान्गवेद विद्यालय में शाल सम्मान पत्र एवं रुद्राक्ष की माला देकर सम्मानित किया।
