
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत अशफाक अहमद सिद्दीकी को एफ टीआर अवेयरनेस सीजन-2 कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन समाज की सेवा एवं एफ टी आर के प्रति सच्ची लगन को देखते हुए एफटीआर सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान एफटीआर ग्रुप के प्रदेश सलाहकार एवं मोस्ट सीनियर आईएएस ऑफिसर रहे श्री आर एस वर्मा, व डिप्टी एसपी कमांडेंट सीआरपीएफ रि श्री हसीन अहमद, डिप्टी कमिश्नर एक्साइज रि श्री मुजतबा हुसैन सिद्दीकी एवं एफटीआर चेयरमैन श्री नूर मोहम्मद खान द्वारा एफटीआर सम्मान शील्ड प्रदान किया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
सिविल डिफेंस डिविजनल ऑफीसर एवं नीति आयोग मंत्रालय के सदस्य व रेलवे सलाहकार श्री रौनक गुप्ता
कई जिलों के डी एम कमिश्नर उत्तर प्रदेश शासन में सचिव लेबर कोर्ट के जज समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके, वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर श्री आर एस वर्मा, निवर्तमान विधायक चाइल विधायक श्री संजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जॉइंट डायरेक्टर डा राजेश सिंह,पूर्व आबकारी डिप्टी कमिश्नर मुज्तबा हुसैन सिद्दीकी
डिप्टी एसपी सीआरपीएफ कमांडेंट रि श्री हसीन अहमद खान ,महिला वैज्ञानिक,
डॉक्टर रितु कपूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
भारी भीड़ और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति के बीच यातायात इंस्पेक्टर श्री पवन पांडे, साइबर क्राइम ऑफिसर श्री जयप्रकाश सिंह, फायर एंड सेफ्टी सब इंस्पेक्टर श्री अवध नारायण एवं हेड कांस्टेबल निरंजन यादव, अपने-अपने विभाग संबंधी जागरूकता से कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।
