एसएसपीजी सहित एसवीएम भेलूपुर एवं सीएससी दुर्गा कुंड का किया निरीक्षण

 

वाराणसी। महानिदेशक प्रशिक्षण चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश डॉ पीके अरुण द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से पूर्व बृहस्पतिवार को जनपद में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई उनके निरीक्षण के दौरान श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीरचौरा वाराणसी में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने चिकित्सालय का निरीक्षण कराया। उन्होंने चिकित्सालय में दी जा रही हृदय घाट परियोजना के अंतर्गत सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके पश्चात महानिदेशक के द्वारा एसबीएम भेलूपुर एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड का निरीक्षण किया गया जहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हृदयघाट परियोजना के अंतर्गत 166 मरीजों की जान बचाई जा चुकी है इन चिकित्सा इकाइयों पर हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों की सर्जरी सामान्य सर्जरी फिजियोथैरेपी सहित उच्च स्तरीय पैथोलॉजी सेवाएं प्रदान की जा रही है।

महानिदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई चिकित्सीय व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जनपद के सभी चिकित्सकों को उत्साहित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में अन्य जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी अपने जनपदों में बनारस की भांति चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *