
फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता में उमड़ी प्रतिभा

रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 17वें श्रीगणेश उत्सव समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल व सलाहकार हनुमंत राव मोरे ने लालबाग का राजा श्रीगणेश जी को क्रमशः चक्र और गदा अर्पित किया। मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति पर पूजन-अर्चन समिति संरक्षक संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी सहित पदाधिकारियों ने किया। महाआरती का सौभाग्य सर्राफा एसोसिएशन के रवि सर्राफ को प्राप्त हुआ।

शाम को आयोजित फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता में लगभग 140 प्रतियोगियों ने भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन श्रीगणेश जी के सम्मुख किया। प्रतियोगिता के अतिथि समाजसेविका पूजा दीक्षित, सलोनी गुप्ता और वंदना सिंह रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे, आनंद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप (पिंटू), शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड, डॉ. कैलाश सिंह विकास, सचि शाह, रवि सर्राफ सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे। लोकगायक जय पाण्डेय ने देर रात तक जागरण प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर किया। समिति के अनुसार 29 अगस्त को चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता, पूजा पंड्या का भजन कार्यक्रम और “कौन बनेगा करोड़पति” का आयोजन किया जाएगा।
