वाराणसी। रामघाट स्थित सान्गवेद विद्यालय में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में शुक्रवार को शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा में प्रतियोगिता हुई तथा माध्यन्दिन वेदपाठ का आयोजन किया गया। सायं सुप्रसिद्ध कीर्तनकार हरिभक्त परायण पं विजय कृष्ण भागवत ने हरिकीर्तन प्रस्तुत किया।काशी के प्रसिद्ध प्रवचनकार पं गजानन मुले ने प्रवचन किया। इससे पूर्व गुरूवार को ऋग्वेद प्रतियोगिता में उमंग पंत पुणताम्बेकर उत्तीर्ण हुए। न्याय शास्त्र के शास्त्रार्थ में राजराजेश्वर द्राविड़, अभिषेक त्रिपाठी एवं सात्विक उत्तीर्ण हुए। शनिवार को कृष्ण यजुर्वेद की प्रतियोगिता होगी, तत्पश्चात अपराह्न 3 बजे से जीवन में स्वास्थ्य का महत्व विषय पर व्याख्यान कला प्रतियोगिता होगी। सायं सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता पं अनंतशास्त्री मुले श्री गणेश पुराण पर प्रवचन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *