
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।लोलार्क छठ के महा पर्व पर भदैनी स्थित लोलार्क कुंड पर लगभग लाखों की संख्या में संतान प्राप्ति हेतु डुबकी लगाई गई। गुरुवार की रात 12 बजे से ही महा स्नान शुरू हो गया था। अत्यधिक मात्रा में भीड़ को नियंत्रण करने में नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह खुद मोर्चा संभालते रहे। उनके संग भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल, पोस्ट 3 , 4 , एवं 5 के पोस्ट वार्डन क्रमश संदीप, भूपेंद्र सिंह गिल, सुरैया बानो के साथ अनुपम भट्टाचार्य, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज कुमार राय, सुभाजित सरकार, वीरेंद्र सप्तर्षि, राजेश कुमार,सहित अनेकों सदस्यगण सेवा में लगे रहे।
NDRF के जवान एवं अन्य संगठन के सदस्यगण भी व्यवस्था में सहयोगी रहे। स्नान हेतु आए हुए स्नानार्थियों की लंबी कतार में खड़े होकर स्नान के लिए इंतजार करते रहे। दूर दराज से विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए स्नानार्थी लंबे समय तक इंतजार करते दिखे। जो शाम से लेकर रात तक चलता रहा।
