वाराणसी।लोलार्क छठ स्नान के अवसर पर लोलार्क कुंड में स्नान करने आए हुए भक्तगण के सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा पोस्ट 05 के पोस्ट वार्डन सुरैया बानो जी के नेतृत्व में शिवाला स्थित अग्रवाल रेडियो के सामने समस्त भक्तो को केला वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ कीनाराम बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी कपाली बाबा जी कर कमलों द्वारा किया गया।

बाबा के आगमन होते ही हर कोई हर हर महादेव के नारे लगा कर स्वागत किए।

पोस्ट वार्डन सुरैया बानो , सेक्टर वार्डन राजेश कुमार, प्रस्तावित सेक्टर वार्डन श्रीमती बोनाश्री चक्रवर्ती, सेक्टर वार्डन वीरेंद्र सप्तर्षि जी ने बाबा को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सुनीता मजूमदार, नीता डे, मोनिका चौधरी, मोहित, अजय अग्रवाल, रवि कुमार ( एडवोकेट ), हर्षित , सिद्धार्थ, नीतीश चक्रवर्ती, आसिफ अहमद सहित अनेकों सदस्यगण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *