पूर्व मंत्री विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने श्री गणेश जी महाराज आरती उतारी

 

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का श्री गणेश उत्सव 

समारोह में तीसरा दिन 

 

रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता नज़र न्यूज नेटवर्क 

 

वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेरावाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान विराजमान लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति का पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह समिति के अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे पदाधिकारी संग ‌श्रीगणेश जी का मराठी विधि विधान से पूजा अर्चना किया। तथा सुबह की महाआरती भी किया गया।

गुरुवार को रात में पूर्व मंत्री, शहर दक्षिणी के विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने श्रीगणेश जी की महाआरती की। तथा सुख शांति समृद्धि की कामना की।

समिति के पदाधिकारियों ने विधायक डा नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, मराठी टोपी पहना कर सम्मानित किया।

शुक्रवार सांयकाल चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 112 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया।

सांयकाल 7 बजे प्रमुख भजन गायिका पूजा पंड्या ने भजन की प्रस्तुति दी। गायन यह रहा- गणेशाय धीमरी, जय गणेश जय गणेश जय गणेश ध्यावे, गाइये गणपति जगवंदन, शंभो शंकर नमः शिवाय भजन पर श्रोतागण खूब झूमे व थिरके।

उक्त अवसर पर आयोजन में

आयोजन में सर्वश्री माणिक राव पाटिल,संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे आनन्द राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड ,डा कैलाश सिंह विकास,शेरावाली कोठी के प्रमुख सचि शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *