मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं का किया समाधान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक लोगों के पास स्वयं जाकर उनसे संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को उन्होंने मौके पर मौजूद कमिश्नर एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित ढंग से प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री को बताया। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने लोगो से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।

जनता दर्शन के दौरान अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री को सीधा बताते हुए लोगों के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट दिख रहा था। वह पूरी तरह अपनी समस्याओं के समाधान सुनिश्चित होने हेतु आशान्वित में दिख रहे थे।

इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनिल पटेल, त्रिभुवन राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *