
भक्त ने नक्काशीदार चांदी का मुकुट श्री गणेश जी को अर्पित किया

महिलाओं ने श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सदा सुहागिन का मांगा आशीर्वाद
रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी की प्रतिमूर्ति विराजमान का श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के 17 वे श्रीगणेश उत्सव समारोह के शनिवार, चौथे दिन सुबह समिति के संरक्षक गण माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल सुहास पाटिल अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने श्रीगणेश जी की मराठी परम्परागत तरीके पूजा आराधना किया। महाआरती चीफ कमांडर सीआरपीएफ श्री आर एस बालापुरकर, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कर श्रीगणेश जी सभी के कल्याण का आशीर्वाद की कामना की।

समिति के संरक्षक अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सर्वश्री विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, चीफ कमांडर सीआरपीएफ आर एस बालापुरकर को मराठी टोपी, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया।
सांयकाल महिलाओं ने श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर आपस में एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात विजय वाल्मीकि ग्रुप के सदस्यों ने मां अन्नपूर्णा, दुर्गा व अन्य स्वरुप धारण कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने तालियों की गुंज से स्वागत किया।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के सदस्य ने आज लालबाग का राजा श्रीगणेश जी को नक्शीदार चांदी का मुकुट अर्पित किया।
ज्ञातव्य हो कि इसके पहले श्रीगणेश जी को चांदी का चक्र,गदा, भक्तगण ने श्री गणेश जी को अर्पित किया था।
मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025 से विभूतियों को प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया।
सम्मानित विभूतियों में सर्वश्री चंद्र शेखर सिंह, (समाजसेवा), चेतन उपाध्याय (समाज सेवा), प्रदीप नारायण डोगरे(शिक्षा) रजत पाठक (उद्योग सेवा), खुशी सिंह ( खेल सेवा), चंद्र शेखर अग्रवाल (कला सेवा), पं विशेश्वर शास्त्री (वैदिक सेवा), राजेंद्र दूबे (पत्रकारिता सेवा), विजयता सचदेवा (समाजसेवा), राधा सिंह (दिव्यांग सेवा) रहे।
शुक्रवार को अतिथि गण सर्वश्री शंकर बोस (समाजसेवी), पं सुखदेव मिश्र (अन्तर्राष्ट्रीय वायलुन वादक) डा साक्षी पाण्डेय (डायटिशियन) ने चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय तृतीय विशेष स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पंड्या ने भजन श्रीगणेश जी पर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त अवसर पर आयोजन में
आयोजन में सर्वश्री माणिक राव पाटिल,संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे आनन्द राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड ,डा कैलाश सिंह विकास,शेरावाली कोठी के प्रमुख सचि शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
31 अगस्त 2025 रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन दोपहर बारह बजे से शुरू होगी, शोभायात्रा में गजपति ठोल ताशा दल नासिक, महाराष्ट्र के 80 सदस्यीय दल अपने भव्य कला का प्रदर्शन करेंगे।
