बरनवाल सेवा समिति का वन विहार व शपथग्रहण समारोह

 

वाराणसी। बरनवाल सेवा समिति, वाराणसी द्वारा समिति की तीनों इकाइयों बरनवाल महिला समिति और नवयुवक संघ के साथ वन विहार, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण एवं पूर्व पदाधिकारियों का विदाई समारोह तिलमापुर क्षेत्र स्थित संस्कृत विद्यालय के माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। शुभारंभ आदि पुरुष महाराज अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और अहिबरन वंदना से हुआ। अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल ने सभी का स्वागत करते हुए महासभा के अध्यक्ष शशि भूषण बरनवाल का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, मंत्री डॉ. विनोद कौशिक, कोषाध्यक्ष अशोक बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बरनवाल एवं उपाध्यक्ष शीतल बरनवाल, डॉ. जे.पी. गुप्ता, गोपाल बरनवाल व घनश्याम बरनवाल को शशि भूषण बरनवाल ने शपथ दिलाई। इसी क्रम में महिला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्षा नीलू बरनवाल व पदाधिकारियों को राष्ट्रीय मंत्री सुषमा कौशिक ने शपथ ग्रहण कराई। महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा सुषमा कौशिक व मंत्री नीलू बरनवाल को संरक्षिका अंजू बरनवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नवयुवक संघ के अध्यक्ष विनोद बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को समिति के संरक्षक मोहनलाल बरनवाल ने शपथ ग्रहण कराया और शुभकामनाएँ दीं। इसी तरह संयुक्त मंत्री मनोज बरनवाल, विकास बरनवाल, अमर बरनवाल व सौरभ बरनवाल सहित अन्य दायित्वधारियों को संरक्षक शशि कान्त आर्य ने शपथ दिलाई। संचालन अरुण बरनवाल और शशि कान्त आर्य ने किया। समारोह में शरद बरनवाल, डॉ. नन्दलाल बरनवाल, संजय बरनवाल, मोहनलाल बरनवाल सहित काफी संख्या में समाज की महिलाओं व बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सौरभ बरनवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *