
वाराणसी।स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री रामतारका आंध्रा आश्रम चल रहे 9 दिवसीय गणेश नवरात्र के अवसर पर एक दिवसीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विविध योगासन प्रस्तुत कर अपनी योग-प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेन्द्र देव सिंह( उप नियंत्रण नागरिक सुरक्षा वाराणसी) वी उमा सुंदर शास्त्री जी, सीताराम जी, अतिन दादा,सुरैया बानो, संदीप जी, राजेश कुमार, विकास गुप्ता, सुरेंद्र, वीरेंद्र जी पूजा जालान, शोभित,धर्मेंद्र, ईशा, दीपिका, सूर्या,सागर मधु आदि द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास के लिए भी आवश्यक है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने वृक्षासन, भुजंगासन, धनुरासन, शीर्षासन सहित अनेक कठिन आसनों का अभ्यास कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में श्रेयांश, राहुल, विवेक, एकांश, सृस्टि,ऋचा शाह, कनक स्वयं,वैभभवी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आसनों की शुद्धता, संतुलन और आत्मविश्वास के आधार पर अंक प्रदान किए।
योग योद्धा के रूप में दीक्षा प्रजापति, नेहा प्रजापति, सिमरन,शिखा,विवेक रावत ,भानु प्रताप राय,खुशवंत माली, चैतन्य, गरिमा,कृष्णा
कार्यक्रम के अगले चरण में चित्रकला, निबन्ध, व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोग शामिल हुए। पूरे वातावरण में शांति, सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम आयोजक योगाचार्य आशीष टंडन, (सचिव ,चैतन्य योग सेवा संस्था) की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, सहयोगियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया ।
आयोजकों ने घोषणा किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सके|
समापन पर वी वी सुंदर शास्त्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
1-09-2025 दिन सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता के लिए सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।
