37 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला सम्मान

 

वाराणसी। काशी मानव विकास समिति द्वारा आयोजित ‘बाल संसद’ का तीसरा संस्करण रविवार 31 अगस्त को मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बच्चों को लोकतंत्र की समझ और नेतृत्व की भावना विकसित कराने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की परिपक्वता और रचनात्मकता का सशक्त उदाहरण बना। इस सत्र में बाल संसद के पुराने और नए सदस्यों ने मिलकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। बच्चों ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए समस्याओं के समाधान भी सुझाए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में मिहिर, अर्चित, आरोही, कौशल, जयश, नवीन और आयुष विजेता घोषित हुए। विजेताओं को पेंसिल बॉक्स और पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस बार 37 बच्चों ने बाल संसद में पंजीकरण कराया। सत्र में मार्शल पद के लिए उमंग, तनिष्का, श्रेयांशु, पायल, तृप्ति, उत्कर्ष, अर्णब, आयुष और काव्यांजलि का चयन हुआ। उन्हें जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया गया, जिससे बच्चों में उत्तरदायित्व की भावना और भी प्रगाढ़ हुई। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चों का उत्साह देखकर बेहद प्रसन्नता होती है। “बाल संसद ने बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया है।” उन्होंने बच्चों के उत्साह और लगन की सराहना करते हुए अभिभावकों, सहयोगियों और सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शोभनाथ प्रजापति, रामबचन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मनोज चक्रवाल, कुसुम प्रजापति, मनोज प्रजापति, जवाहिर यादव, लल्लू प्रजापति, चंद्रप्रकाश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *