
कोच शैलेश कुमार ने बच्चों को सिखाईं डार्ट्स की तकनीकें
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन एवं वाराणसी डार्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पांडेयपुर (पंचकोशी राजभर बस्ती) में निःशुल्क डार्ट्स कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर से आए अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स कोच शैलेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को डार्ट्स खेल की बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि नियमित अभ्यास, सही तकनीक और समर्पण से इस खेल में करियर की संभावनाएं भी मौजूद हैं। कार्यशाला में लाइव डेमो और प्रैक्टिस सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंकिता जेटली, धनंजय श्रीवास्तव, सोनम, दीपशिखा, विजय टाटा, शिवांगी, अंशिका, मनोज कुमार, जिगर, देवा, अजय, छोटू, संजय, विपिन सिंह, अरविंद, अमन, शाहिन्दा हसीब, अजय, रिंकी आदि थे। कार्यक्रम में बच्चों और मातृशक्ति महिलाओं की उत्साही भागीदारी रही। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ युवाओं को खेलों से जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
