खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के तृतीय दिवस पर रविवार को अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम में रोमांचक कबड्डी मैच का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी दक्षिण के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, प्रांत उपाध्यक्ष नीलू जी, प्रांत संपर्क सह प्रमुख दीपक सेठ तथा प्रांत सह प्रमुख आई.टी. विवेक पटेल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *