वाराणसी।श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी द्वारा कविता सुनाओ का आयोजन रविवार को अबेकस सीखो डाट काम के पांडेपुर वाराणसी स्थित अबेकस क्लास में किया गया ।

जिसमें लेबल 0 से लेबल 8 तक के सभी विद्यार्थियों ने कविता सुनाई कविता प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा की छात्र छात्राओं ने कविता सुनाई ‌। संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग अलग वाराणसी के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में करवायी जाएगी । कविता प्रतियोगिता का उद्देश्य है बच्चों के अंदर से सबके सामने बोलने के डर को हटाना तथा कविता कैसे सुनाते हैं ये सिखाना है ।

इस प्रतियोगिता में लेबल 0 से लेबल 8 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उनकी आयु के आधार पर कविता सुनाने के लिए कहा गया । सभी बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर संस्था की सचिव और इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल उपस्थिति रही उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मैम ने संस्था के सदस्यों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की अध्यापिका किया । कार्यक्रम में विधायक की अध्यापिका श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने अपना विशेष सहयोग दिया।बच्चों ने प्रारंभ में गणेश वंदना की सभी लेबल से तीन तीन बच्चे पुरस्कार हेतु चयनित हुए। । पुरस्कृत बच्चे क्रमश:आयूसी, प्रियांशी, आदित्य, कर्नल, आदविक सिंह, आन्या, मिश्रिठा, आश्रिता, आदविक शर्मा, अदवित , संस्कृति, आयान,आरना, आकृति,आभा, इशान, नव्या, रश्मिका, जया, वेद, शिवाय, युवान, श्रेयान, श्रेयांस,आमरिता, आदित्य मौर्या, नैना, सर्वग्य, उन्नति,आरव, किरन को उनके कविता सुनाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

प्रत्येक विद्यार्थी को स्टेशनरी का समान, पेन्सिल बाक्स दिया गया । इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापक – अध्यापिकाएं उपस्थित रहे । संस्थान की ओर से संस्था की प्रियंका , जिया चौहान,आशुतोष, वीना और अध्यापिका सुषमा अग्रवाल उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की अध्यापिका जिया चौहान ने धन्यवाद देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *