वाराणसी। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। ठठेरी बाजार स्थित शेरावाली कोठी में आयोजित एक भव्य समारोह में विजयता सचदेवा को यह पुरस्कार मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने प्रदान किया। मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को यह सम्मान उनके समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

इस मौके पर विजयता सचदेवा ने कहा कि गणेश उत्सव समारोह के दौरान विघ्न विनायक भगवान गणेश जी के सानिध्य में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज पुरस्कार से अलंकृत होकर मैं अपने आप को गौरांवित महसूस कर रही हूं।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा मेरे लिए केवल सेवा नहीं बल्कि साधना है और मैं चाहती हूं कि इस साधना से और लोग भी जुड़े।

इस मौके पर उन्होंने भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी आवाहन किया।

मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को इससे पूर्व भी देश की विभिन्न संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *