
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। रविवार को क्रीम कुंड पर विशाल मेला का आयोजन प्रति वर्ष की तरह किया गया था। अपार भीड़ को नियंत्रण के लिए समाज संगठन के सदस्यों ने सुचारू रूप से दर्शनार्थियों को दर्शन कराने के लिए सेवा दिया।
समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सेन गुप्त के निर्देशन में समाज संगठन के सदस्यों ने मंदिर में आए हुवे भक्तगण को कतार लगवाकर दर्शन करवाया गया। भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जो देर रात तक चलता रहा।
उक्त सेवा में श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, सौरव श्रीवास्तव, मनोज कुमार राय, वरिष्ठ पदाधिकारी बाबू दादा, तुसार चौरसिया, विजय मिश्रा सहित अनेकों सदस्यगण शामिल रहे।
