वाराणसी। सक्षम, काशी प्रांत महिला प्रमुख, स्वाबलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की संस्थापक अध्यक्ष राधा सिंह को श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को लालबाग का राजा श्रीगणेश जी के पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025 से दिव्यांग जनो की सेवा हेतु सम्मानित किया गया।

राधा सिंह को दिव्यांग जन सेवा सम्मान पद्म श्री चंद्र शेखर सिंह (कृषि वैज्ञानिक) मुख्य अतिथि ने शेरवाली कोठी में लालबाग का राजा के सम्मुख प्रदान किया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान में अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, मराठी टोपी, प्रमाण पत्र पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने दिया।

इसी तरह की सेवा देने हेतु प्रोत्साहित किया।

राधा सिंह को छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025 मिलने पर स्वाबलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन, सक्षम काशी प्रांत महिला, इनरव्हील क्लब बनारस के पदाधिकारियों ने खुशी जताई व बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *