
वाराणसी।मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर व जिला की ओर से सोमवार को जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया तथा उनके अभद्र टिप्पणी की निंदा की।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह न केवल निंदनीय है बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि ये सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उसी चाल चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनैतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांग दी है। यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है। जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान महिलाओं द्वारा हाथ में प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन कर रही थी जिस पर लिखा था “राहुल गांधी शर्म करो”, “राहुल गांधी माफी मांगो”, “कांग्रेस पार्टी माफी मांगों”, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” आदि।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, पूजा दीक्षित, रिचा सिंह, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, चंद्रकला सिंह, तरुणा चतुर्वेदी, अंजली गुप्ता, रीना सिंह, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, सारिका गुप्ता, ममता, लक्ष्मी सिंह, सीमा यादव, गौरी यादव, माधुरी, राधा, मुमताज बानो, सोना मौर्य सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।
