
रिपोर्ट उपेन्द्र पांडेय
आजमगढ़।हरिऔध कला भवन में पन्ना टावर के मालिक अतुल अग्रवाल की प्रथम काव्य संग्रह पुस्तक ज्ञान गंगा का विमोचन के साथ ही कवि सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरिकेश यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसके बाद आए हुए अतिथियों व कवियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही सभी लोगों ने ज्ञान गंगा पुस्तक का भव्य तरीके से लोकार्पण किया। वही विमोचन से पूर्व जब अतुल अग्रवाल ने अपनी पुस्तक ज्ञान गंगा की रचना मेरा जीवन धन्य हो गया पन्ना टावर के मकान में सुनाई तो पूरा हाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतुल अग्रवाल की प्रथम काव्य संग्रह के लिए आए अतिथियों ने बाधाई देते हुए उनको सम्मानित भी किया। वही अतुल ने कहा कि अपने मित्र चंदन अग्रवाल और उमेश चंद पाठक की बातों से प्रभावित होकर उन्होंने लिखना शुरू किया और आज उनका यह सपना साकार हो गया। इस दौरान कवि राजेंद्र मालवीय इटारसी, बिहारी लाल अम्बर प्रयागराज व नामी चिरैयाकोटी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर गीता सिंह और संचालन गीतकार वैभव वर्मा ने किया। इस दौरान अतुल अग्रवाल के परिवार के सदस्याओं में पत्नी मंजू अग्रवाल, पुत्र श्रेय अग्रवाल, बहू प्रिया अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों सहित सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान रोटरी क्लब सचिव रवि शंकर प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, श्रीकृष्ण गौशाला समिति अध्य्क्ष अनूप अग्रवाल, श्री अग्रसेन न्यास ट्रस्ट से सुधीर अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और श्रीनाथजी श्याम भक्त मंडल से सुमित गोयल, मानस अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, समाजसेवी ऋत्विक जयसवाल, विनीत सिंह रिशु आदि उपस्थित रहें।
