वाराणसी।श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आशापुर कंपोजिट विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने कविता सुनाई ‌। संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग अलग स्कूलों में करवायी जाएगी। कविता प्रतियोगिता का उद्देश्य है बच्चों के अंदर से सबके सामने बोलने के डर को हटाना तथा कविता कैसे सुनाते हैं ये सिखाना।

इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उनकी आयु के आधार पर कविता सुनाने के लिए कहा गया । सभी बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर संस्था की सचिव और इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल उपस्थिति रही उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

विधालय की प्रधानाचार्य और सभी अध्यापिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यापिका रिचा सिंह ने सचिव के भेंट स्वरूप गुलदस्ता देकर किया । सभी कक्षा से दो दो बच्चे पुरस्कार हेतु चयनित हुए। बिट्टू राय,सीनू पांडे, एंजेल, दिव्या चौहान, युवराज कुमार,अनन्या चौहान,आराध्या राजभर, कार्तिक, पूजा को उनके कविता सुनाने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापक – अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं ऋचा सिंह, नीलम त्रिपाठी , रुखसाना बेगम, अर्चना चौहान ,सीमा गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव ,सुनीता यादव, विमल, वैशाली आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया । संस्था की ओर से संस्था की अबेकस टीचर श्रीमती सुषमा अग्रवाल और प्रियंका उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की अध्यापिका ने धन्यवाद देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *