
वाराणसी । रामघाट स्थित सॉन्गवेद विद्यालय में चल रहे 104 वें श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को काण्ववेद का पाठ हुआ ।
अपराह्न में श्री चंद्रशेखर शुक्ला जी द्वारा रचित महादेव मणिमाला का पाठ त्रिलोचन मंडली ने बड़े ही उत्साह के साथ किया।
कल मंगलवार को पूर्वांह्न 9:30 बजे से सामवेद एवं अथर्ववेद प्रतियोगिता होगी अपराह्न 3:00 बजे ज्योतिष, अर्थशास्त्र, वाल्मीकि रामायण, श्रीमद्भागवत में परीक्षा होगी। सायं 5:00 बजे से धर्मनारायण भगवान की विशेष पूजा होगी।
उक्त जानकारी पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने दी है
