वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित प्राचीन छात्र एसोसिएशन की ओर से राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की 176वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दो सितम्बर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के सभागार में अपराह्न चार बजे राजर्षि व्याख्यान माला के अंतर्गत “राजर्षि की शिक्षा विषयक दृष्टि” विषय पर एकल व्याख्यान होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. हरिकोश सिंह होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *