
काशी। रामघाट स्थित सांग वेद विद्यालय में चल रहे गणेशोत्सव में मंगलवार को पूर्वाह्न में सामवेद एवं अथर्ववेद की परीक्षा में विविध पाठशाला के छात्रगण शामिल हुए। अपराह्न में कामन्दकीय नीतिसार में वेङ्कटेश्वर द्राविड उत्तीर्ण हुए। ज्योतिष की परीक्षा में गिरीश कुलकर्णी, अवधकुमार पण्डया एवं सिन्टु तिवारी उत्तीर्ण हुए। वाल्मीकि रामायण एवं भागवत मूलवाचन परीक्षा में राजराजेश्वर द्राविड वत्सल आचार्य एवं जोषी जय ने भाग लिया ।
समस्यापूर्ति में जोषी जय, वत्सल आचार्य तथा अवधकुमार पण्डचा ने भाग लिया। रात्रि में धर्मनारायणपूजा की गयी
*बुधवार को पूर्वाह्न में 10.30 बजे गणेश भगवान् की शोभायात्रा विद्यालय से निकलेगी।*
शोभायात्रा चौखम्भा, बीबी हटिया, रतनफाटक, ब्रह्माघाट, ब्रह्मचारिणी मन्दिर, तेलङ्ग स्वामीमठ, मंगलागौरी, आनन्दभैरव से विद्यालय पर समापन होगा।तत्पश्चात् भजन होगा।
अपराह्न १-१५ बजे वेदशास्त्र सम्पन्न श्री अशोक कुळकर्णीजी का ब्रह्मसूत्र के समन्वयाधिकरण पर भव्य प्रवचन होगा।
२ बजे विद्वत्परिषद् होगी जिसमें धार्मिक निभिविचार” विषय पर विचार होगा।
