वाराणसी। कंचनपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी की ओर से मा. सदस्य विधान परिषद एवं जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को विधान परिषद, लखनऊ की संसदीय अध्ययन समिति, दैविक आपदा प्रबंधन जाँच समिति एवं विधायी समाधिकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कोटि-कोटि बधाई दी गई। ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का यह दायित्व समाज और प्रदेश की सेवा में नई ऊर्जा, सकारात्मक दिशा और प्रेरणादायी योगदान देगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र शर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, राजू प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *