
शिवपुर। केन्द्रीय कारागार में मंगलवार को यूथ विद् ए मिशन संस्था के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 152 बंदियों एवं 12 कारागार कर्मियों की आंखों की जांच आधुनिक उपकरणों से की गई। चिकित्सकों की टीम में डॉ. कुलदीप मौर्या, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. बृजेश यादव एवं दिलीप मौर्या शामिल रहे। परीक्षण के दौरान संस्था के संचालक चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि जांच कराने वाले सभी लोगों को शीघ्र ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने संस्था एवं चिकित्सकों की टीम को बंदियों के हित में किए गए प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वल्दिया, राजाबाबू एवं फार्मासिस्ट संदीप खरे समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
