
वाराणसी।श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में कविता सुनाओ का आयोजन मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय झाझूपुर, बर्थरा कला, चिरईगांव में किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने कविता सुनाई कविता प्रतियोगिता में हिंदी, संस्कृति और अंग्रेजी तीनों भाषा की छात्र छात्राओं ने कविता सुनाई ।
संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग अलग वाराणसी के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में करवायी जाएगी ।
कविता प्रतियोगिता का उद्देश्य है बच्चों के अंदर से सबके सामने बोलने के डर को हटाना तथा कविता कैसे सुनाते हैं ये सिखाना है ।
इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उनकी आयु के आधार पर कविता सुनाने के लिए कहा गया । सभी बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
विधालय के प्रधानाचार्य कृष्ण सहाय सिंह ने मोमेंटो और अंगवस्त्र दे कर संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी का स्वागत किया। अध्यापिका शशि सिंह ने संस्था के सदस्यों का स्वागत किया । कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की अध्यापिका किरण गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम में अध्यापिका श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने अपना विशेष सहयोग दिया।बच्चों ने प्रारंभ में गणेश वंदना की कुछ बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाए।सभी क्लास से तीन तीन बच्चे पुरस्कार हेतु चयनित हुए। ।
पुरस्कृत बच्चे क्रमश: कक्षा -1 रिमझिम, अंशिका ,प्रियांशी, शुभम ,कक्षा -2 प्रज्ञा तिवारी , लावण्य त्रिपाठी ,देव ,कक्षा -3 रिद्धि ,परिधि, साक्षी, प्रतीक, कक्षा -4 आकांक्षा, सलोनी , आशीष ,अंकिता, कक्षा -5 सौम्या ,सौरभ ,ताशी ,राधा ,आर्य ,कक्षा- 6 आदर्श , आर्यन , यश , काजल कुमारी ,हिमांशु ,कक्षा -7 तान्या, दीपाली , शालिनी , गुलशन ,कक्षा- 8 यश , अनु , काजल को उनके कविता सुनाने के लिए पुरस्कृत किया गया । प्रत्येक विद्यार्थी को स्टेशनरी का समान, पेन्सिल बाक्स दिया गया । इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापक – अध्यापिकाएं उपस्थित रहे । सहायक अध्यापक, पूनम सिंह सहायक अध्यापक गणेश सिंह यादव सहायक अध्यापक शिप्रा पांडे सहायक अध्यापक राकेश सिंह उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया । संस्थान की ओर से संस्था की प्रियंका , जिया चौहान,आशुतोष, वीना और अध्यापिका सुषमा अग्रवाल उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय की अध्यापिक ने धन्यवाद देकर किया।
