
प्रतिभागी विजेता को गुरुवार को पुरस्कृत किया जायेगा
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम पर चल रहे 9 दिवसीय गणेश नवरात्रि के अवसर पर प्रतियोगिताओं के श्रृंखला मे बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|
जिसमे प्रतिभागी गण बड़े उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान को परखना, उन्हें नवीन जानकारियों से अवगत कराना तथा उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास रहा।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नपत्र को विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेलकूद, साहित्य, संस्कृति तथा समसामयिक घटनाओं जैसे विषयों पर आधारित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया|
मुख्य अतिथि आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आगे भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम आयोजक योगाचार्य आशीष टंडन (सचिव, चैतन्य योग सेवा संस्था) की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, सहयोगियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया|
उन्होंने यह कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में न केवल अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, पर्यावरण और आदर्शों से भी जोड़ती हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और प्रतिभा का परिचय दिया। यह आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जिसने उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी|
इस प्रकार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का यह आयोजन बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार साबित हुआ|समापन पर वी वी सुन्दर शास्त्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया श्री श्याम राव शास्त्री एवं श्री बुध शर्मा ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए बिस्कुट का वितरण किया।
दिन गुरुवार को विजेता बच्चों की पुरस्कृत किया जाएगा
आयोजन में मुख्य रूप से अनुपम भट्टाचार्य, सुरैया बानो, श्याम शास्त्री, बुध शर्मा, अंजनेय मूर्ति,आदि लोग रहे।
