
वाराणसी। रामघाट स्थित श्री वल्लभ राम शालिग्राम सांग वेद विद्यालय में चल रहे 104 वें गणेश उत्सव समारोह के अंतर्गत बुधवार को प्रातः श्री विद्यादेवता धर्मनारायण समवेत श्री गणेश भगवान की 104 वां भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो विद्यालय प्रांगण से निकलकर गोपाल मंदिर होते हुए काठ की हवेली,बीबी हटिया ,रतन फाटक, ब्रह्मा घाट, दुर्गा घाट ,मंगला गौरी होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुँची।

शोभा यात्रा में सबसे आगे शहनाई की मंगल धुन पर विद्यालय के विद्यार्थी ध्वज लेकर चल रहे थे।सभी लोग मंगल मूर्ति मोरया, गणपति बप्पा मोरिया का जय घोष कर रहे थे।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थान पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत श्री गणेश जी की उतारी। शोभायात्रा मार्ग में श्री गणेश जी पर पुष्प वर्षा कर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद मांगा।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सांग वेद विद्यालय के अध्यक्ष पंडित विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़, श्रीकुल पीठाधीश्वर डॉ सचिन्द्र नाथ महाराज, काशी मराठा समाज के संरक्षक संतोष पाटिल , वरिष्ठ संरक्षक माणिकराव पाटिल, इंडियन एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, उत्सव मंत्री बबन लक्ष्मण मस्के, पांडुरंग पुराणिक, अरुण दीक्षित, जितेंद्र द्विवेदी ,तरुण त्रिपाठी ,गजानंद ज्योतकर, चंदू अग्रवाल, चक्रवर्ती विजय नावड समेत अनेक गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।
सायं काल श्री गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा एवं वर्णाश्रम स्वराज संघ की सम्मिलित विद्वत परिषद ज्योतिष रत्न पंडित श्री गौरव देशपांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें धार्मिक तिथि विचार विषय पर विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
4 सितंबर गुरुवार को श्री गणेश भगवान एवं श्री धर्म नारायण भगवान की दीपाराधना ,श्री गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा एवं वर्णाश्रम स्वराज संघ का सम्मिलित विशेषाधिवेशन, पारितोषिक वितरण, विद्वत सत्कार का कार्यक्रम जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्य जी महाराजके मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा
