
वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में प्रो. युगल किशोर मिश्र जी के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी ने की
शोक प्रस्ताव का वाचन जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र जी ने किया। विश्वविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा विश्वनाथ जी से प्रो. मिश्र जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने विनम्रतापूर्वक प्रो. मिश्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. शैलेश कुमार, प्रो. राजनाथ, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. मधुसूदन मिश्र, सुनील चौधरी, सुशील तिवारी, अजय कुमार पांडेय, संजय कुमार तिवारी सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य शामिल रहे।
