वाराणसी।अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र, बीएचयू, वाराणसी द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 04 सितम्बर, 2025 गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से ‘शिक्षक दिवस व शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा सारस्वत अतिथि प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी होंगे, जिनका ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अध्यापकों की परिवर्तनकारी भूमिका’ विषय पर पाथेय प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र, वाराणसी करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त आचार्यों- प्रो. सुभाष चन्द्र तिवारी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, प्रो. राम किशोर त्रिपाठी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, प्रो. राजनाथ उपाध्याय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, प्रो. अरविन्द कुमार पाण्डेय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, प्रो. हरीन्द्र प्रसाद सिंह, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रो. मधुलिका अग्रवाल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रो. गीता राय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को सम्मानित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. अजय कुमार सिंह, सह- समन्वयन डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी व डॉ. अनिल कुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *