
रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी।एन टी पी सी लिमिटेड के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) इंजी. राम नरेश जो महारत्न कंपनी एन टी पी सी के कई प्रांतों में बने सुपर थर्मल पावर प्लांटों में सिविल इंजीनियरिंग के सभी क्षेत्रों में विशेष भूमिका निभाते हुए अपनी कार्यक्षमता और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए मार्च 2016 में एन टी पी सी लिमिटेड विंध्याचल सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन,सिंगरौली, मध्य प्रदेश से सेवा निवृत हुए ।
वर्तमान में नारायणा इंटर नेशनल प्रा. लिमिटेड में एक सितंबर 2025 को जनरल मैनेजर पद भार ग्रहण किया I
चुनौती भरी जिम्मेदारियों के लिए अपनी पहचान बना चुके इंजी.राम नरेश के आने से नारायणा इंटर नेशनल प्रा. लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, और निदेशक मंडल में अपने कंपनी में नये अनुभवी, कड़क प्रशासनिक अधिकारी और मृदुल स्वभाव के जनरल मैनेजर को पाकर खुशी है ।
ईजी रामनरेश ने यह विश्वास जताया कि चल रहे सिविल कंस्ट्रक्शन, मेकैनिकल इरेक्सन कार्य में और गति आयेगी तथा सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे I
ज्ञातव्य हो कि चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष.राम नरेश जी एक अच्छे पत्रकार, गीतकार,लेखक, कवि एवं समाज सेवी भी हैं I
