वाराणसी । गुरुवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, वाराणसी में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

बच्चों ने सभी शिक्षक– शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर तथा टीका लगाकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

विद्यालय के निदेशक ने अपने वक्तव्य में बच्चों को भविष्य में डॉ0 राधाकृष्णन जी के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक– शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *