वाराणसी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (03588) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के साथ होने वाली व्यवसायिक तथा चोरी, हत्या, लूट, छिनैती, जैसी घटनाओं के संदर्भ में श्री नितिन अग्रवाल जी (आबकारी मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार) से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री प्रदेश अध्यक्ष-सत्यनारायण सेठ, प्रदेश संगठन मंत्री द्वय- राजेश सोनी (अयोध्या), डॉ विवेक वर्मा (झांसी), मंडल अध्यक्ष-अशोक कुमार सोनी (झांसी),संदीप सेठ (पिंडरा बाजार), प्रदीप सोनी “राजू” (चौबेपुर),सचिन सोनी (झांसी) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *