वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में गणेश नवरात्र महोत्सव का शनिवार को समापन होगा।

शनिवार प्रातः 7:00 बजे से 10:00 तक गणपति होम 10:00 बजे से 11:00 तक गणेश पूजा 11:00 बजे अवभ्रुत स्नान होगा

सांयकाल 4:00 गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा आश्रम से शुरू होगी,जो नारद घाट ,पांडे हवेली ,सोनारपुरा, भेलूपुर, हनुमान घाट, हरिशचंद्र घाट, केदार घाट होते हुए क्षेमेश्वर घाट पर गंगा पूजन होगा ।

तत्पश्चात पंच धातु की मूर्ति को पुनः आश्रम में स्थापित किया जायेगा।

श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *