रिपोर्ट अशरफ

फूलपुर।कस्बा फूलपुर में हज़रत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को भव्य जुलूस निकाला गया। कल रात से ही कस्बा और आसपास के गांवों की मस्जिदों को झालरों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।

सुबह कस्बे के विभिन्न मोहल्लों—कोहना, कैथाना, मुल्लाना, शुक्लाना, जाफरगंज, इस्माइलगंज, अंसार नगर, बरई टोला, दुनियागंज, जमीलाबाद, कर्नलगंज, फरीदाबाद, शेखपुर, पूरा अच्छई—तथा गांव गुलहरिया, ढोकरी, लिलहट आदि से लोग अपने-अपने झंडे लेकर ईदगाह सिकंदरा रोड पर एकत्र हुए।

अनीस एडवोकेट की देखरेख में जुलूस को तरतीब देकर रवाना किया गया।

जुलूस रेलवे क्रॉसिंग से तहसील, बस स्टैंड होते हुए बानगी बाजार तक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न कमेटियों द्वारा जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। जुलूस में शामिल लोग मोहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते और “नारे तकबीर” बुलंद करते रहे। शायर मखदूम फूलपुरी ने बस स्टैंड पर नात पेश की।

जमीलाबाद पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ, जिसके बाद मौलाना ने तकरीर की और मोहम्मद साहब की जिंदगी के पहलुओं पर विस्तार से रोशनी डाली।

जुलूस में पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, सैयद इखलाक अहमद, सैयद इलियास अहमद, सभासद इसलाह अहमद, मो. अरशद दानिश, अरशद अल्लाह, सेराज अंसारी, मो. इमरान आमिर, नसीर उद्दीन राईन, शेर अली अधिवक्ता नौशाद अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *