वाराणसी। पाण्डेय पुर स्थित श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस व शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार अग्रवाल (जी एस टी पैटिंसन और फाइनेंशियल एडवाइजर) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल (सचिव ब्रेन डेवलपमेंट अकैडमी) रही।अध्यक्ष जी ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी,तथा सचिव ने आर एस कान्वेंट से पधारे अध्यापक अध्यापिकाओं का स्वागत तुलसी का पौधा दे कर किया । अध्यापिका सुषमा ने प्रधानाचार्या को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना अबेकस सीखो डाट काम की छात्र प्रियांशी सिंह ने की । साथ ही राम घर आएंगे गीत पर भरतनाट्यम कर के सभी का मन जीत लिया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया सभी छात्रों ने अपने कर कमलों से अध्यापक और अध्यापिकाओं का सम्मान किया।

प्रधानाचार्या अंजली महेश्वरी , कुमारी रिंकी विश्वकर्मा ,श्री शशांक जेना, श्रीमती सृष्टि गुप्ता, कुमारी स्मृति तिवारी, श्रीमती रचना सेठी, ईशा गुप्ता , कौसर नाजिम ,श्रीमती आहुति गुप्ता , नूतन बिंद, सुषमा अग्रवाल, प्रियंका को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी की शिक्षा विभाग की अध्यक्ष अंजलि महेश्वरी जी ने काटा। श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन कर के किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *