वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अर्दली बाजार में शिक्षक दिवस के पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय टैगोर टाउन में भी राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं जहां अच्छी शिक्षा है और शिक्षकों का सम्मान होता है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक, दार्शनिक थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा के प्रचार प्रसार और ज्ञान के महत्व को समाज तक पहुंचाने में लगाया। इसलिए जब उन्हें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी गई, तब उन्होंने कहा था कि उनके जन्मदिन को यदि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें बहुत खुशी होगी। संचालन करते हुये जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है। नेताजी (स्व मुलायम सिंह यादव ) भी खुद शिक्षक रहे। वे शिक्षकों का दुःख दर्द समझते थे। सरकार में रहने के दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर डॉ उमाशंकर सिंह यादव, आकाश मौर्या, शंभूनाथ यादव, हीरू यादव, बबलू सिंह, अखिलेश यादव, गोपाल पाण्डेय, रामकुमार यादव, मनोज गोलू, सुनील यादव राजेन्द्र प्रसाद, राहुल बरनवाल, सुरेश पाल, धर्मेंद्र सिंटू, धर्मवीर पटेल, विनोद पटेल, सचिन प्रजापति, सुरेश पासी,विजय टाटा, कुलदीप गौतम, डी के मौर्या, अवनीश सत्या, सोनू सोनकर, योगेन्द्र कुमार व विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *