
वाराणसी।डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व और अध्यापकों की भूमिका को भावपूर्ण ढंग से याद किया।
शुभारंभ प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव सिंह तथा प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन से किया। प्राचार्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन की दिशा तय करता है। मुख्य अतिथि पूर्व एनसीसी अधिकारी डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह ने शिक्षकों की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया।
प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने शिक्षक का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। उनके बिना समाज की प्रगति की कल्पना असंभव है। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम शिक्षा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएं। प्रशासक संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल सम्मान का दिन नहीं बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी है। शिक्षकों का योगदान छात्र-जीवन की दिशा तय करता है। हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय में समर्पित और योग्य शिक्षक कार्यरत हैं।
इस अवसर पर रेवा शंकर सिंह, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. डी.के. सिंह, अनुराग त्रिपाठी, मनीषा सिंह, डॉ. गरिमा, डॉ. प्रवीण कुमार पांडे, चंदन सिंह, राजेंद्र पटेल, डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप सिंह, स्वास्तिका मिश्रा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, संजय कुमार उपाध्याय, जॉन अगस्टिन, देवाशीष राय, संजीव ठाकुर, वंदना उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें कविता, गीत, नृत्य और शिक्षकों के सम्मान में भाषण शामिल थे। पवन, गौरव, सुजाता, पूजा, काजल, अविनाश, श्रद्धा, सत्यम, प्रीति, शिवानी, नित्या, प्रिया, अजित, मनीष, कनक, तृप्ति, रिया, सोनम, रमा, अंजली, माधुरी, आशीष, विकास, अमन, राजन आदि विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
धन्यवाद ज्ञापन छात्र गौरव ने किया।
