10 दिवसीय गणेश महोत्सव सम्पन्न 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में विगत दस दिनों से चल रहे श्री गणेश नवरात्र महोत्सव शनिवार को शोभा यात्रा के साथ समापन हुआ।

विगत 10 दिनों से चल रहे श्री गणेश नवरात्र महोत्सव आश्रम के प्रांगण में भव्य रूप से मनाया गया। आज समापन में प्रातः गणपति होम संपन्न हुआ। पूजा अर्चना के उपरांत कलश उधवासन मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने गंगा जी में करके अवभूत स्नान किए ।

शाम कल 5:00 बजे गणेश प्रतिमा को लेकर एक विशाल शोभायात्रा आश्रम से निकल गई शोभायात्रा को आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ,श्री सौरभ श्रीवास्तव विधायक एवं श्री प्रवीण प्रकाश IAS ( रिटायर) ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। शोभायात्रा में बैंड बाज बजाते हुए साथ में सैकड़ो की संख्या में भक्त लग  गणपति बप्पा मोरया अगली वर्ष जल्दी आ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा महिलाएं भी शामिल रही । सभी भक्तों ने श्री गणेश जी का पट्टा पहने हुए नाचते गाते चल रहे थे।

शोभायात्रा नारद घाट, पांडे हवेली, सोनारपुरा ,भेलूपुर, हरिशचंद्र घाट, केदार घाट होते हुए क्षमेश्वर घाट पर गंगा जी का पूजा किया गया।

रास्ते भर भक्तों ने अपने मकान के पास भगवान गणेश जी का स्वागत करके आरती  किया। इससे पूरा शोभायात्रा मार्ग भक्ति मय हो गया था।सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया

शोभा यात्रा का संचालन आश्रमके मैनेजर वी वी सीताराम ने किया।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से राजेश यादव (सभासद), श्याम राव शास्त्री,बुध शर्मा, तुलसी गजानन जोशी, तुलसी मनोज जोशी, चंद्र नाथ मुखर्जी सभासद, आशीष टंडन, राजू यादव, अभिषेक जायसवाल, भूपेंद्र सिंह गिल, अनुपम भट्टाचार्य, सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *