
वाराणसी। स्पिक मैके व संस्कृति विभाग तथा भातखंडे वि.वि. के तत्वाधान में सुप्रसिद्ध नृत्यागना विदुषी रागिनी चन्द्रशेखर ने डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सभागार में भरतनाट्यम नृत्य की अनूठी छाप छोड़ी। अतिथि कलाकारों का माल्यार्पण द्वारा परम्परागत स्वागत किया गया। सभागार में पहुँचते ही विद्यार्थियों ने तालियों के गड़गड़ाहट से स्वागत किया। शुभारम्भ स्पिक मैके के उत्तरप्रदेश के संरक्षक उमेश चंद्र सेठ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । सर्वप्रथम पुष्पांजलि द्वारा नाट्य की प्रस्तुति हुई। नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत राम भक्ति को करते हुए श्रीराम के स्वरूप को भी प्रस्तुत किया। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप माखन चोरी, वस्त्र हरण आदि के विभिन्न भाव भंगिमाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने छात्र- छात्राओं की उत्सुकता को भी शान्त किया। भरतनाट्यम के इतिहास को बताते हुए उसकी बारीकियों को भी समझाया एवं इसे सिखने के लिए वर्षों की तपस्या की जरूरत को स्पष्ट किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक अध्यापिकाओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्पिक मैके वाराणसी चैप्टर एवं प्रदेश समन्वयक यूसी सेठ, उप प्रधानाचार्य प्रात्याशा मेरी डे व हेडमिस्ट्रेस संगीता नायक उपस्थित रही। संचालन छात्र शताक्षी श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन श्रेष्ठा चक्रवर्ती ने दिया।
