
वाराणसी। पाण्डेय पुर स्थित अशोक विहार कालोनी में 11 दिवसीय श्रीगणेश जी महोत्सव शोभायात्रा व विसर्जन के साथ आज सम्पन्न हुआ।
गणेश जी का शोभायात्रा व विसर्जन बहुत धूमधाम से ढोल बाजों, आतिशबाजी के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा में शामिल भक्तगण ने विसर्जन में शामिल होकर गणेश जी का सांकेतिक विसर्जन किया।
शोभायात्रा सारनाथ मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, शिवा, सिद्धार्थ, शुभम, सीमा, रानी, मिनी, गुड़िया, प्रिंसी, मुस्कान श्रीवास्तव राजू सहित अनेक भक्तगण
शामिल रहे।
