
वाराणसी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने सोमवार को क्षेत्रीय ग्रामीण सहकारी समिति फूलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित दर पर बिक्री पाई गई। मौके पर उपस्थित किसान भाइयों को वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गई। साथ ही एक बोरी यूरिया पर सरकार के द्वारा कितनी सब्सिडी दी जा रही है इसकी जानकारी किसानों को दी गई और उनसे अपील किया गया कि आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग कदापि न करें। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग होगा, साथ ही आपके मिट्टी का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और जो उत्पादन प्राप्त होगा उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।









Leave a Reply